फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में हटवाया दुकानों का अतिक्रमण

Sat, 12 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे में मुख्य चौक, चौराहों व सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों के अतिक्रमण से लगने वाले जाम की शिकायत समाधान शिविर में पहुंची। समाधान शिविर में शिकायत आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया।
ग्राम सचिव विजयंत नेहरा ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। साढौरा मार्ग, कपालमोचन मार्ग, छोटा बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, शिव चौक पर सड़क के दोनों ओर कब्जा मुक्त करवाने को लेकर समाधान शिविर में शिकायत पहुंची थी। इस पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए। खंड प्रशासन ने टीम का गठन करके व पुलिस बल की मदद से मुख्य चौक चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिव विजयंत नेहरा ने बताया कि दुकानों के आगे सड़क पर फैले सामान को अंदर करवाया गया। साढौरा मार्ग, विश्राम गृह के समीप, अग्रसेन चौक व शिव चौक के समीप सड़क के दोनों ओर लगी रेहड़ी को हटाया गया। टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। नहीं मानने पर सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें