फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जातिसूचक शब्द कहने पर तीन नामजद

Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ससुराल से अलग हुई महिला के घर में बिजली मीटर लगाने के लिए तस्दीक करने पर पति और उसका भाई व मां सरपंच अरविंद पर भड़क गए। आरोप है कि सरपंच से गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे। थाना बूड़िया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बूड़िया के जांच अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि फतेहपुर गांव के सरपंच अरविंद की शिकायत अनुसार मुस्ताक अली का अपनी पत्नी से विवाद था। महिला ससुराल से अलग हो गई। उसे बिजली मीटर लगवाना था, जिसके लिए उन्होंने तस्दीक कर दी। इस पर मुस्ताक अपने भाई गुलशेर व मां सकूरी उनसे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तीनों ने उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें