फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला कल

Thu, 24 Apr 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। यह मेला रोजगार कार्यालय व आईटीआई यमुनानगर के संयुक्त प्रयास से लगाया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न 15 प्रतिष्ठित कंपनियां आएंगी।
विज्ञापन

यह कंपनियां विभिन्न तरीकों से अभ्यर्थियों का चयन करेगी। प्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि रोजगार मेले में इज्जैक हेवी इंजीनियरिंग, चंद्रपुर वर्क्स, हाइड्रो मैकेनिक्स, आईडीसी मानपुर, पोटेंशिया इवेलुएटर, ओरिएंटल इंजीनियरिंग, ईरोल एक्सपोर्ट, पोलोप्लास्टिक, रतन रेफ्रिजरेशन, यूनिफैब सहित अन्य कंपनियां आएंगी।
यह मेला आईटीआई के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों व पास हो चुके अभ्यर्थियों के लिए लगाया जा रहा है।
रोजगार की तलाश में घूम रहे अभ्यर्थियों के पास नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। यह कार्यक्रम प्राचार्य दीपेश महेंद्रू के नेतृत्व और रोजगार अधिकारी किरणपाल की देखरेख में करवाया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। सभी पास आउट अभ्यर्थी वे इसका लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें