फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 13 Aug 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ की 21 व 22 अगस्त की राज्य स्तरीय हड़ताल में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा शामिल होने पर अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं निदेशक के धमकी भरा पत्र जारी करने पर कर्मचारी खफा हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दमकल कर्मचारी 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर पत्र की प्रतियां जलाएंगे। यह बात हरियाणा अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज ने कही। गुलशन ने कहा कि प्रदेश के दमकल विभाग में 5 से 20 वर्ष से कम वेतन पर कार्य कर रहे कर्मचारी रोजगार सुरक्षित करने, सर्जित पदों पर समायोजित करने, नियमित व नियमित होने तक समान काम समान वेतन देने व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से कई मांगों पर सहमति होने के बावजूद पत्र जारी नहीं किए गए। वहीं सात अगस्त को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से नगरपालिका संघ व अग्निश्मन संघ से हुई वार्ता में मानी मांगों का पत्र 10 अगस्त से पहले जारी करने आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी यह नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। संघ ने निर्णय लिया है कि कर्मचारी सरकार के विरोध में आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान वीरेंद्र धीमान, अंकित गुर्जर, प्रदीप कुमार, पवन मसीह, अभिषेक, जगविंद्र, कमलजीत, बलकार, नरेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें