संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की ओर से शाखा प्रधान एवं मुख्य प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता संजीव बग्गा, जिला प्रधान एवं प्रांतीय उप प्रधान श्याम सिंह रावल के नेतृत्व में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को ज्ञापन दिया। शाखा सचिव सुरेंद्र कुमार, शखा उप प्रधान गोपाल बहादुर ने बताया कि विधायक को 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया है।
विधायक से यूनियन प्रतिनिधिमंडल का मुख्यमंत्री से बातचीत के लिए समय दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भवन व मार्ग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत से करने का आग्राह किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने आश्वासन दिया है कि संगठन का मांग पत्र सीएम तक पहुंचा देंगे।
संजीव बग्गा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, एलटीसी का तुरंत भुगतान, हरियाणा कौशल रोजगार निगम व टर्म अपॉइंटमेंट, एमपीडब्ल्यू, कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के बराबर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन पर एक विशेष वृद्धि दी जाएं। केंद्र के समान वेतन, भवन व मार्ग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग में दिया गया है।
कौशल कर्मचारियों के आईडी कार्ड, ईएसआई कार्ड व अनुभव अपलोड किया जाए। नियमित कर्मचारियों के कैशलेस कार्ड बनाए जाएं। कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व आश्रित को नौकरी देने की ज्ञापन में मांग की गई है।