फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताया रोष

Wed, 11 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उनमें रोष है। कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में गेट मीटिंग कर तत्काल वेतन जारी करने की मांग उठाई।
जिला प्रधान विजय कुमार ने कहा कि त्योहारों में भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और विभाग की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई समाधान नहीं हो रहा। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख तक वेतन देने का पत्र जारी किया था। इसके बावजूद कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। सरकार के दावे धरातल पर पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।े चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर जिला कैशियर अनिल जुड्डा, करण, संजीव, सुबे सिंह, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें