प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मिले प्रमाण पत्र दिखाते शिक्षक। आयोजक
सरस्वतीनगर। खंड संसाधन केंद्र सरस्वती नगर में प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें 49 प्राथमिक शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी शिक्षण विधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला एफएलएन समन्वयक संजीव सैनी और संपर्क फाउंडेशन समन्वयक रोशन नेगी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की सक्रिय सहभागिता, दक्षता आधारित शिक्षण और कक्षा में नवाचारपूर्ण गतिविधियां अपनाने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षताओं को बढ़ाना और बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्हें नई शिक्षण विधियों से परिचित करवाना रहा। छह दिनों के दौरान शिक्षकों ने समूह चर्चा, संवादात्मक सत्र, शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण प्रदर्शन और गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों में भाग लिया। इनका उद्देश्य कक्षा शिक्षण को रुचिकर, प्रभावशाली और बाल केंद्रित बनाना रहा।
जिला एफएलएन समन्वयक संजीव सैनी और संपर्क फाउंडेशन समन्वयक रोशन नेगी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों की सक्रिय सहभागिता, दक्षता आधारित शिक्षण और कक्षा में नवाचारपूर्ण गतिविधियां अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी विधियों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वास से पढ़ने, समझने और गणितीय कौशल में दक्ष बन सके। समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर रजनी बीआरपी, ममता रानी, विजय सिंह और राजीव कुमार एबीआरसी ने किया। खंड संसाधन समूह सदस्य विनय कुमार, नीलम रानी, दिनेश कुमार, सरूपिंद्र और एमआईएस समन्वयक की देखरेख में कार्यशाला चली। संवाद
-