फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Sat, 08 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक अकरम खान। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर की अध्यक्षता में छछरौली और प्रतापनगर ब्लॉक की संयुक्त बैठक गांव लेदी में आयोजित की गई। बैठक में जगाधरी विधायक अकरम खान विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनके प्रयासों से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक भी लिया गया। नरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस लगातार संगठन विस्तार की दिशा में काम कर रही है। जगाधरी विधायक अकरम खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ काम करें, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह, वेद प्रकाश मेहरमपुर, बलदेव स्योरान, जितू बख्शी, अंकुश देवधर, महीपाल स्पोलिया, मोहन हडौली, इमरान लेदा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें