फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर उर्जा से शून्य करें बिजली बिल : जगमीत

Mon, 15 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अह्ड़वाला गांव में जानकारी देते बिजली निगम के अधिकारी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव अहड़वाला में बिजली निगम के एक्सईएन जगमीत सिंह के नेतृत्व में सौर ऊर्जा महाशिविर का आयोजन रविवार को किया गया। कैंप का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना तथा उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
एसडीओ धर्मेंद्र ने ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा कर हर माह 300 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर अलग-अलग दरों में सब्सिडी दी जाती है, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है। एक्सईएन जगमीत सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह लंबे समय में बिजली खर्च से भी राहत दिलाती है।
योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कर आसानी से लाभ उठा सकते हैं। जेई हरिओम ने भी ग्रामीणों को तकनीकी जानकारी दी और सोलर पैनल की स्थापना, रखरखाव तथा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने का आह्वान किया। सरपंच राज कुमार ने कहा कि योजना के तहत गांव के 15 से अधिक घर योजना का लाभ ले रहे है। महा कैंप में गांव के सरपंच राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, रमन कुमार, प्रवीण, गौरव शर्मा, अंकुश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें