फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनी चंचल और लक्ष्मी की मनाई सालगिरह

Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खंड छछरौली के बने चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र रह रही हथिनी चंचल और लक्ष्मी का रविवार को बन संतौर में आगमन की 12 वीं सालगिरह मनाई गई। इस दौरान केंद्र में रह रही सभी मादा हाथियों को स्पेशल ट्रीट देकर खुशी मनाई गई।
मौजूदा समय में पुनर्वास केंद्र में चंचल व लक्ष्मी के अलावा अन्य दो और हथिनियां रह रही हैं। रोजाना सभी मादा हथियों को जंगल में सैर के लिए बने 10 किलोमीटर के ट्रैक पर घुमाया जाता है। वाइल्डलाइफ एसओएस के आशीष ने बताया कि 2012 में समालखा से लक्ष्मी व चंचल को रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू करने के बाद दोनों मादा हाथियों को चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास के में लाया गया था। केंद्र में लक्ष्मी और चंचल के 12 साल पूरे हो गए हैं। हाथी पुनर्वास केंद्र में सभी महावत वाइल्डलाइफ एसओएस की तरफ से नियुक्त किए हुए हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस संस्था जब से चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र बना हुआ है पहले दिन से ही यहां पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौ. सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र वन्यजीव एसओएस के सहयोग से हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई एक परियोजना है। जिनके साथ मालिकों या संचालकों व महावतों की ओर से क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया हो या ऐसे हाथी जो अवैध हिरासत में हों या जिनके पास कानूनों का उल्लंघन करते हुए अनुचित व अधूरे स्वामित्व के कागजात हों। ऐसे हाथियों को रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए हाथी पुनर्वास केंद्र में लाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें