फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा हाथी

Thu, 20 Nov 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आमवाली गांव की आबादी की तरफ जाता जंगली हाथी। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। बुधवार शाम को प्रताप नगर क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब एक जंगली हाथी जंगल से भटक कर आम वाली घनी आबादी में पहुंच गया। अचानक आए विशालकाय हाथी को देखते ही ग्रामीण सतर्क हो गए। कई लोगों ने दूर से ही हाथी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से प्रतापनगर के आसपास खिजरी, आम वाली और टिब्बड़ी के जंगल क्षेत्रों में हाथियों का झुंड लगातार देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोग सतर्क तो हैं, लेकिन वन विभाग की गश्त न होने से जानवरों के बाहर आने का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को झुंड से अलग होकर एक हाथी अचानक आबादी की तरफ आ गया, जिससे कुछ समय के लिए दहशत फैल गई।
वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि कलेसर नेशनल पार्क में दर्जनों हाथी रहते हैं जो अक्सर भोजन, पानी या मौज-मस्ती की तलाश में जंगल के किनारों तक पहुंच जाते हैं। कभी-कभी वे भटकते हुए आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रवेश कर जाते हैं। यदि किसी परिस्थिति में हाथी उत्पात मचाता है या ग्रामीणों को कोई खतरा महसूस हो, तो तुरंत वन्य प्राणी विभाग, कलेसर को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें