फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित कर्मचारी बोला- राजनीतिक दबाव में मुझे निकाला

विज्ञापन
खालसा कॉलेज के पास एसडीओ कार्यालय पर प्रर्दशन के बिजली कर्मचारी। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
बिजली निगम में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी के निष्कासन का मामल तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार से कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने खालसा कॉलेज के पास स्थित एसडीओ ऑफिस में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कर्मचारी को वापिस रखने की मांग की। वहीं निकाले गए कर्मचारी का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण उसे जानबूझ कर निकाला गया है। गांव दुसानी निवासी मोहित त्यागी फरीदाबाद की श्रीजी मैन पॉवर प्राइवेट लिमिडेट कंपनी के अनुबंध के तहत बिजली निगम में बतौर सहायक लाइनमैन काम करता है। 11 सितंबर को निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के उसे निकाल दिया। यूनियन सचिव साहिल गोयल ने बताया कि एक साल पहले भी मोहित को एक विधायक के कहने पर निकाल दिया गया था। यूनियन के दबाव के बाद उसे एक बार फिर अकारण ही निकाल दिया गया है। यह सब राजनैतिक दबाव के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

पहले भी निकाला गया था : मोहित ने बताया कि उसे पहले भी निगम से निकाल दिया गया था। जब एसडीओ से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें एमएलए का दबाव है। इसके बाद यूनियन के प्रभाव के बाद उसे फिर से रखा गया। मोहित का आरोप है कि आपसी अनबन का उसे टारगेट बनाया जा रहा है।
अब लगाया गैर हाजिरी का आरोप : यूनियन सचिव साहिल गोयल ने बताया कि मोहित को राजनीतिक दबाव के चलते निकाला गया है। पहले भी इसी तरह निकाला गया था और इस बार भी ऐसा ही किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहित पर जिन दिनों गैर हाजिर का आरोप लगाया गया है उस दौरान वह काम पर था। उन्होंने बताया कि 19 जून से मोहित लगातार काम पर आ रहा है। वहीं उसे निकालने से पहले उसके इंचार्ज से एसडीओ से उसके काम की रिपोर्ट नहीं मांगी गई। यह निष्कासन पूर्णत: गलत है। जिसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें