फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल

Tue, 03 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के हेड ऑफिस हिसार की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को यमुनानगर स्थित थर्मल पावर प्लांट के चीफ ऑफिस में कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की।
भूख हड़ताल की अगुवाई राज्य सचिव राहुल नरवाल ने की। भूख हड़ताल पर बैठे राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह, राज्य सचिव मनीष मलिक और राज्य ऑडिटर सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि बिजली विभाग जैसी आपातकालीन, जटिल और जोखिमपूर्ण सेवा में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करना व्यावहारिक नहीं है। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली अन्य विभागों से पूरी तरह अलग है, इसलिए यहां अलग नीति बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

सर्कल सचिव अश्वनी राणा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 23 दिसंबर और 31 दिसंबर को कच्चे कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए ऐतिहासिक और स्पष्ट आदेशों के बावजूद हरियाणा सरकार उन्हें लागू करने के बजाय जानबूझ कर टालमटोल की नीति अपना रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पीडब्ल्यूडी, नगर निकाय, बोर्ड-निगम, विश्वविद्यालय, कौशल विकास, मिड-डे मील, पार्ट-टाइम, अनुबंध, गेस्ट, आउटसोर्स, एससीईआरटी और शिक्षा बोर्ड सहित सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

यह लड़ाई केवल नियमितीकरण की नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और संविधान प्रदत्त अधिकारों की है। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार, सर्कल सचिव कैथल कृष्ण कुमार, थर्मल यूनिट प्रधान कर्मवीर नरवाल, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार, हाइडल यूनिट प्रधान शिव कुमार और सचिव सुनील कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें