राजकीय उच्च विद्यालय मिल्क खास में बच्चों के साथ एएसआई नीलम। स्वयं
व्यासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय मिल्क खास में एएसआई नीलम ने बच्चों को साइबर क्राइम, पाॅक्सो एक्ट एवं गुड और बैड टच बारे विस्तार से जानकारी दी। नीलम ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि आज के युग में विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के माध्यम से बच्चों को शिकार बनाया जा रहे है। आनलाइन क्राइम से बचाव के लिए पूरी जानकारी व मोबाइल के माध्यम से कम से कम इंटरनेट का प्रयोग करने से है। बच्चे अपने लक्ष्य को निर्धारित करके मोबाइल व सोशल साइट से दूरी बनाकर सफलता अर्जित कर सकते है। इस मौके पर विद्यालय मुख्याध्यापक करम सिंह राठी, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, मनीष कुमार, जनक सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद