फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े बिजली कर्मियों ने कन्हैया साहिब चौक समीप स्थित बिजली निगम के एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सर्कल सचिव विक्रम कांबोज की अगुवाई में प्रदेश सरकार व बिजली निगमों के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकारी अभियंता को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राज्य उप प्रधान मनजिंदर सिंह, ऑडिटर सतीश कुमार व अन्य नेताओं ने कहा कि कर्मचारी 24 घंटे रिस्क में काम करते हैं। जब भी कोई कर्मचारी बदली होता है तो दूसरी जगह जाने पर लाइनों के बारे में जानकारी न होना और बाहरी कमियों व अन्य कारणों से कर्मचारी रोजा दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बिजली निगम प्रबंधन पर आरोप कि यूनियनों के विरोध के बावजूद आनन-फानन में ऑनलाइन नीति अपनाते हुए क्लर्क स्टाफ की 200- 200 किलोमीटर दूर बदली कर दी गई। अब सरकार तमाम कर्मचारियों के लिए नीति लागू करना चाहती है। सब डिवीजनों में बैठने के फर्नीचर व भवन जर्जर हो रहे हैं। कई जगह भवन बनकर तैयार हैं, पर उन्हें हैंडओवर नहीं कराया जा रहा। जर्जर भवनों में काम करते कर्मचारी जान जोखिम में डाल रहे हैं। भवन की चाहरदिवारी खराब हो चुकी है, जिस कारण रोज बिजली निगम का सामान चोरी हो रहा है। बिजली निगम में तकनीकी स्टाफ की भी कमी है, जिस कारण शिकायत केंद्र खाली पड़े हैं। स्टाफ की कमी होने पर काम का दबाव बढ़ रहा है। तकनीकी कर्मचारियों को तीन साल से सुरक्षा औजार नहीं मिल रहे हैं। 23 अगस्त को राज्य कार्यकारिणी मीटिंग बुलाकर अगली रणनीति घोषित की जाएगी। मौके यूनिट प्रधान पवन हांडा, इलम सिंह, अमीरचंद, यूनिट सचिव विजय प्रकाश, अमर पाल, माया राम, गौरव गर्ग, ललित मोहन, नितिन मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें