संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया में सोमवार शाम चार से रात 11.15 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों सवा सात घंटे गर्मी में बेहाल रहे। वहीं कुछ घंटे में इन्वर्टर भी बंद हो गए, जिसके बाद बच्चों से लेकर बड़े गर्मी में पसीने से तर हो गए। उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों से बाहर बैठ घंटों गुजारे, जिसके बाद रात 11.15 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर राहत पाई।
बूड़िया निवासी रजनी, ललित, गौरव, डिंपल, कपिल, सोनिया ने बताया कि शाम चार बजे से बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद रात 11.15 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इस बीच सवा सात घंटे बिना गर्मी में बच्चों व बड़े सभी परेशान हुए। घरों में बिना पंखे, कूलर काफी उमस महसूस हुई। जिस पर निवासियों ने कई घंटे तक घरों के बाहर बैठ समय निकाला।
बिना बिजली आपूर्ति शाम के समय पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पाई। कई घरों में लोगों को पेयजल की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की ओर से इतने लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने की निवासियों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे परेशानी अधिक हुई। पूर्व सूचना मिलती को लोग समय पर पेयजल का प्रबंध करने सहित अन्य काम निपटा पाते।