फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉर्ट सर्किट से बिजली के सामान की दुकान जली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के वर्कशॉप रोड स्थित बिजली के सामान की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है।
दुकान के मालिक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गुरु तेग बहादुर चौक के पास गली में विरेंद्रा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल के नाम से तीन मंजिल की इन्वर्टर और बैटरी की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर इन्वर्टर और बैटरियों सहित बिजली के अन्य उपकरण भी रखे हैं। वहीं ऊपर की मंजिलों पर रिपेयरिंग का सामान और काफी संख्या में स्क्रैप रखा हुआ है। वह रात को आठ बजे अपनी दुकान में ताला लगाकर गया था।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे एक जानकार का फोन आया कि उसकी दुकान से काफी धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और देखा की ऊपर के फ्लोर में भयंकर आग लगी हुई है। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर आई और नीचे का शटर खोला तो यहां सब सुरक्षित था, लेकिन ऊपर के दो फ्लोर में आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने तुरंत सीढ़ी लगाकर ऊपर के फ्लोर तक पाइप पहुंचाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब आग नियंत्रण में नहीं आई तो दो और गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया उन्होंने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें