यमुनानगर। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को अधीक्षक अभियंता सर्कल कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पैरेलल लाइसेंस, नए कृषि वितरण निगम एग्री डिस्कॉम स्मार्ट मीटर योजना सहित लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
एएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विक्रम कांबोज, एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव मनदीप शर्मा और अन्य वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना था कि इससे सार्वजनिक बिजली व्यवस्था कमजोर होगी और निजी कंपनियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि निजीकरण से बिजली दरों, फिक्स चार्ज और अन्य शुल्क बढ़ने का खतरा है। संवाद