फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार दिन बाद हमीदा हेड से मिला किशोर का शव

विज्ञापन
आलोक। फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। दादुपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में रविवार को हाथ धोते समय फिसलकर बह गए 15 वर्षीय किशोर का शव बुधवार को चौथे दिन हमीदा हेड से बरामद हुआ। राहगीर ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव के बीच रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव नहर से निकाला गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी आलोक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था और परिवार यहां रहकर बर्तन फैक्टरी में काम करता है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। आलोक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि रविवार को वह तीन साथियों के साथ दादुपुर गया था। नहर किनारे शौच के बाद वह पानी से हाथ धोने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के दिन पुलिस और गोताखोरों ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को हमीदा हेड के पास शव दिखाई देने पर सूचना दी गई। गोताखोर अमर ने बताया कि तेज बहाव के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें