फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र समेत 67 कॉलोनियों में रातभर गुल रही बिजली

Sat, 27 Apr 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र समेत शहर की 67 कॉलोनियों में वीरवार रात 10 बजे से लेकर शुक्रवार तड़के पांच बजे तक बिजली गुल रही। बिजली बंद रखने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की तरफ से यूएचबीवीएन से परमिट लिया गया था। आधे शहर की बिजली रातभर बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह होते-होते लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। रातभर बिजली नहीं आने पर लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्रों पर फोन करके पावर सप्लाई के बारे में पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन

दरअसल, इतना लंबा पावर कट शहर के महाराणा प्रताप चौक पर लगे बिजली की हाइटेंशन तार के टावरों से तार हटाने को लेकर लगाया गया था। इस चौक पर कई दशक से 66केवी तार के बिजली के टावर लगे हुए हैं। इन तीन टावरों की वजह से बस स्टैंड यमुनानगर चौक व महाराणा प्रताप चौक के आसपास हर वक्त जाम रहता है। क्योंकि तीनों टावरों का काफी हिस्सा सड़क में आया हुआ है। इन टावरों की जगह एचवीपीएनएल की तरफ से अब मोनो पोल लगाए गए हैं। मोनो पोल की चौड़ाई बहुत कम होती है, जिससे जमीन पर जगह कम ही इस्तेमाल होती है। पहले से खड़े टावरों से 66केवी की तार को हटाकर अब मोनो पोल पर लगाया गया है। कोई हादसा न हो इसके एचवीपीएनएल की तरफ से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चार घंटे का परमिट लिया गया था, लेकिन काम एक घंटा ज्यादा चला, इसलिए बिजली को सुबह 5 बजे तक बंद रखा। पुराने टावरों को सड़क किनारे से हटाने का काम भी शुरू हो गया है।
-
शहर की इन कॉलोनियों में रातभर बंद रही बिजली
शहर के भाटिया नगर, शास्त्री कॉलोनी, रविदास कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, आजाद नगर, मुंडा माजरा, चौधरी कॉलोनी, मदनपुरी, शांति कॉलोनी, नई मधु कॉलोनी, चिट्टा मंदिर, जीरो-सी चौधरी कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, पातालपुरी कॉलोनी, गधौली कॉलोनी, खड्डा कॉलोनी, सरोजिनी कॉलोनी फेज-वन, हनुमान कॉलोनी, इंद्रावास कॉलोनी, श्याम नगर, बिंद्रा कॉलोनी, भगत सिंह पार्क के नजदीक, बस स्टैंड यमुनानगर के नजदीक, परशुराम चौक, बजाजी मोहल्ला, मॉडल टाउन एरिया थाने के सामने, कमला नगर, प्रेम नगर, थापर कॉलोनी में बिजली बंद रही। इसके अलावा छोटी लाइन, शिवाजी पार्क, मेला सिंह चौक, संतपुरा, रणजीत गली, दर्शन गली, रादौर रोड, पंजाबी मोहल्ला, संत नगर, कबीर गली, खेड़ा मोहल्ला, छोटी लाइन, न्यू मार्केट, हरिप्रसाद कॉलोनी, सोंधी मोहल्ला, चुना भट्ठी, विश्वकर्मा मोहल्ला, न्यू हमीदा कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, वर्कशॉप रोड, मीना मार्केट, भाटिया मोहल्ला, गोल मार्केट, खालसा कॉलेज रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, जसवंत कॉलोनी, हरि नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, चांदपुर, लक्ष्मी गार्डन, हरबंसपुरा, कृष्णा नगर, इंदिरा गार्डन, धर्मपुर, गांधीनगर, कुलदीप नगर में भी सात घंटे बिजली बंद रही। चांदपुर निवासी जसविंद्र सिंह, गुरप्रीत ने बताया कि लंबा कट लगने से तड़के तीन बजे इनवर्टर भी जवाब दे गए। मच्छरों व गर्मी के कारण बच्चे ठीक से सो भी नहीं सके।
विज्ञापन

-
तार को शिफ्ट करने के लिए बंद करनी पड़ी बिजली : जेपी शर्मा
बिजली निगम के एसई जेपी शर्मा ने बताया कि एचवीपीएनएल की तरफ से 66केवी तार को मोनो पोल पर शिफ्ट करने के लिए रात 10 से सुबह चार बजे तक का परमिट लिया था। इस काम में एक घंटा अतिरिक्त लग गया। हादसा न हो इसलिए बिजली बंद रखनी पड़ी। सुबह पांच बजे पावर सप्लाई चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें