फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंधक बनाकर बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 29 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बुजुर्ग महिला ने एक व्यक्ति पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी क्षेत्र की महिला (55) ने बताया कि 26 जनवरी को पति के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर बहस हो गई थी। इस झगड़े को सुलझाने के लिए अपने जानकारों के यहां जा रही थी। जब शाम लगभग साढ़े सात बजे वह जगाधरी कुंडी तालाब पार्क के पास पहुंची। तभी जगाधरी निवासी जोगिंद्र सिंह ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दशहरा ग्राउंड के पास खाली प्लाट के पास उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और मुंह पर ईंट से वार भी किया। उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें