फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को करेंगे सम्मानित

Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मासिक बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब के सभागार में शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करने के साथ विभिन्न सुझाव भी रखे। बैठक में 80 व इससे अधिक आयु वर्ष के नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
वरिष्ठ सदस्य डॉ. पीसी भारद्वाज ने क्लब में धार्मिक कार्यक्रम करवाने का सुझाव दिया। रामपाल ने सभी सदस्यों के लिए एक दिवसीय धार्मिक स्थल यात्रा कार्यक्रम करवाने का विचार रखा। संस्थान सचिव ब्रजपाल सिंह राठी ने कहा कि बढ़ती उम्र के कारण कई वरिष्ठ सदस्य घर से कम निकलते हैं। ऐसे में उनके सुख-दुख में सहभागी बनना सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम को अलग अंदाज में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से वृद्धजन दिवस पर 80 व इससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। ब्रजपाल सिंह राठी ने कहा कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करेगी। इससे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य रोशन लाल कश्यप ने समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं। बैठक में अधिवक्ता सतपाल पंवार, केएल गांधी, आकाश कश्यप, आरएन अरोड़ा, अधिवक्ता ज्ञानचंद वर्मा, दिनेश गर्ग, विनोद भारद्वाज, विक्रम बतरा, साधुराम रावल, हर्षदेव चोपड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें