फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लोक अदालत में आठ हजार केस की होगी सुनवाई

Sat, 09 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीजेएम सुमित्रा कादियान। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आपराधिक मामले, एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े केस, बैंक रिकवरी, एमएसीटी, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी से संबंधित मामले तथा राजस्व मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इस बार लोक अदालत में करीब आठ हजार मामले रखे गए हैं। लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। जिन पक्षकारों के केस लोक अदालत में शामिल किए गए हैं, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सुनवाई के लिए कुल छह बेंचों का गठन किया गया है, जिनमें से पांच बेंच जिला न्यायालय जगाधरी में और एक बेंच व्यासपुर न्यायालय में कार्य करेगी। लोगों की सुविधा के लिए अलग से हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति से मामलों के समाधान का एक प्रभावी मंच है। यहां होने वाले फैसलों को सामान्य अदालतों के फैसलों के बराबर कानूनी मान्यता प्राप्त होती है।
लोक अदालत के माध्यम से लोगों को बिना समय और अधिक खर्च के त्वरित न्याय मिलता है। इसमें किसी पक्ष की हार-जीत नहीं होती, बल्कि आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि समय और धन दोनों की बचत हो सके।
विज्ञापन

मार्च में हुआ था 14,996 मामलों का निपटारा

इससे पहले 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 14,996 मामलों का निपटारा किया गया था और तीन करोड़ तीन लाख 67 हजार 945 रुपये की मुआवजा राशि भी दिलाई गई थी। वहीं 13 दिसंबर 2025 को हुई लोक अदालत में 14,499 मामलों में से 13,950 मामलों का निपटारा किया गया था। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विवादों का समाधान समझौते के आधार पर कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें