फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार से खैर की आठ क्विंटल लकड़ी पकड़ी

Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार से जब्त की गई खैर की लकड़ी की गिनती करती विभाग की टीम। विभाग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब आठ क्विंटल खैर की लकड़ी से भरी एसयूपी कार जब्त की है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से भाग गए। विभाग ने कार और लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने अलसुबह करीब दो बजे निगरानी शुरू की। कार को गांव खिल्लांवाला के पास रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से खैर की लकड़ी के करीब 40 पीस बरामद हुए, जिनका वजन लगभग आठ क्विंटल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार कांसली गांव से रवाना हुई थी। विभागीय टीम ने वाहन का पीछा करते हुए उसे खिल्लांवाला के पास पकड़ लिया। इस दौरान कार में सवार संदिग्ध लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजबीर, दरोगा अनुज रावल, छबील दास, सुमित और प्रदीप शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तस्करों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें