संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना साढौरा क्षेत्र के गांव रतौली में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने व्यक्ति पर डंडों-बिंडों से हमला कर दिया। थाना साढौरा पुलिस ने आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायत में गांव रतौली निवासी हकीकत राय ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही दीन मोहम्मद व मुस्ताक के साथ कहासुनी हुई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। वह 26 सितंबर की शाम चार बजे वह गांव में जा रहे थे। इस दौरान दीन मोहम्मद व मुस्ताक ने अपने साथियों सलीम, रोशन खान, नयाज मोहम्मद, गुली, जाकिर व जीमल के साथ मिलकर उस पर डंडों-बिंडों से हमला कर दिया। जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।