यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर ले गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया। शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी 30 सितंबर को घर से बाहर गई। इसके बाद बेटी घर नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता चला कि बेटी से गांव लेदा खादर निवासी मिंटू फोन पर बात करता था। उन्हें शक है कि मिंटू ही बेटी को शादी करने का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मिंटू व युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद