फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को एचआईवी के बारे में दी जानकारी

Wed, 02 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। भारत निर्माण शिविर में सामाजिक प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को मंगलवार को एड्स से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम नेशनल एड्स कंट्रोल काउंसलर सोनाली शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया। विद्यार्थियों को एड्स नियंत्रण को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बारे भी जानकारी दी गई।
काउंसलर शर्मा ने बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। जबकि एड्स एक सिंड्रोम है जो एचआईवी संक्रमण के उन्नत चरण में होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कमजोर हो जाती है। एचआईवी के फैलने का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित सुई का इस्तेमाल, एचआईवी से ग्रसित मां का गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान एचआईवी बच्चे में फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एचआईवी टेस्ट की बेहद गोपनीय जांच है। जो सभी सरकारी अस्पताल के आईसीटी केंद्रों पर मुफ्त की जाती है। इसके साथ टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 18008914416 पर घर बैठे निःशुल्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ विद्यार्थियों को ईटीएफ ओपीडी में भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें