यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट सेल और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय शिक्षा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने सुरक्षित और खुशहाल भविष्य के लिए समझदारी से वित्तीय निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही वित्तीय जानकारी होने का महत्व और उसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज कीे वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. जसविंदर कौर ने कहा कि वित्तीय साक्षरता जरूरी जीवन कौशल है। ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट सेल के समन्वयक डॉ. राजिंदर सिंह वोहरा ने व्यावहारिक जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. (डॉ.) अशोक खुराना ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। संवाद