फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महाआरती में श्रद्धालुओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 22 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित महाआरती में पहुंची संगत। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां जगत जननी दुर्गा और सतगुरु देव श्री शक्तिपुत्र महाराज की आरती की गई। इस दौरान नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
रीना मसाना और श्रुति ने मां व गुरुवर जी के जयकारे लगवाए, जिसके बाद भक्तों ने तीन-तीन बार शंखनाद किया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि ऋषिवर सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में नशे, मांसाहार और चरित्रहीनता से समाज को मुक्त कराने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर-घर श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ, आरती क्रम और नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना यात्राओं के माध्यम से देशभर में करोड़ों परिवारों में भक्ति का दीप प्रज्वलित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किताब सिंह ने कहा कि हर महीने की तरह इस बार भी ब्लॉक स्तर पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुवर जी द्वारा बताए गए धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और मानवता की सेवा के मार्ग पर सभी को आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही धर्माचरण, नशामुक्त और चरित्रवान जीवन की शिक्षा देना समय की आवश्यकता है। इस दौरान दीवान चंद, बीरबल, सतीश, बलवंत, राजेश, सतप्रकाश, बलबीर, बल देवी, इंदु बाला, बलजीत, नैबो देवी, नरेंद्र, विनोद और करनैल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें