फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जांच में 15 वाहनों के काटे चालान

Tue, 25 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अवैध खनन एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में 2574 वाहनों की जांच में 15 वाहनों के चालान किए गए और एक वाहन जब्त किया गया। इस दौरान सात लाख 27 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं। एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1486 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग ने एक वाहन जब्त कर चार लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 410 वाहनों की चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का चालान कर दो लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम रादौर की टीमों ने 502 वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन का चालान कर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 176 वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन वाहनों के चालान कर तीन हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें