फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर ने महिला को कुचला, पति घायल, नौ साल का बेटा बचा

Wed, 18 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस छछरौली के पास 18 टायर वाले ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक सवार अंबाला के गोविंदपुर गांव निवासी ममता की मौत हो गई।वहीं उसके पति धर्मवीर की टांग में चोट आई। हादसे में नौ साल का उनका बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी 2004 में छछरौली क्षेत्र के मानकपुर ललहाड़ी गांव निवासी ममता से हुई थी। उनके पास दो बेटियां व सबसे छोटा नौ वर्षीय बेटा हरप्रीत है। मंगलवार सुबह वह बाइक पर अपनी पत्नी ममता व बेटे हरप्रीत के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेकने आ रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में उसकी पत्नी ने अपनी मां शिंद्रो देवी से फोन पर बात की। तब उसकी पत्नी की मां ने उन्हें एक साथ मंदिर जाने की बात कही और साथ चलने के लिए छछरौली पंजाब नेशनल बैंक के पास आने को कहा। इस पर तीनों बाइक पर छछरौली आ रहे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस छछरौली के पास पीछे से आए 18 टायरी ट्राले ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह और उसका बेटा बाइक समेत सड़क किनारे गिर गए, जबकि पत्नी को ट्राले ने कुचल दिया। हादसे की ममता ट्रॉले के टायरों में फंस गई। ट्राला लगभग 200 मीटर तक ममता को खींच कर ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी टांग में भी चोट आई। बेटा हरप्रीत बाल बाल बच गया। थाना छछरौली पुलिस ने मौका पर पहुंचकर उसकी पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
थाना छछरौली प्रभारी परविंदर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि छछरौली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह मौके पर गए तो उन्होंने देखा कि एक महिला डंपर के टायरों में फंसी हुई थी। बड़ी मुश्किल से महिला को टायरों के बीच से बाहर निकाला गया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द करवाई जाएगी।

परिजनों की चीख पुकार से गमगीन हुआ माहौल

ममता का शव देखकर उसका नौ वर्षीय बेटा, 15 वर्षीय बेटी व अन्य परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे। उनकी की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए। घटनास्थल पर हर कोई इस हादसे को लेकर गमगीन दिखा। धर्मवीर ने बताया कि मानकपुर ललहाड़ी में उसकी ससुराल है। उसकी सास ने ही उन्हें फोन कर छछरौली बुलाया था।
विज्ञापन


अतिक्रमण की वजह बढ़ हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिकोना चौक से लेकर चौक नंबर दो तक बस स्टैंड छछरौली, चौक नंबर एक गनौली गेट तक दुकानदारों ने सड़क पर बोर्ड रखे हैं। इतना ही नहीं 10-10 फुट तक तिरपाल भी बाहर निकाल रखी हैं। उसके बाद बाइक व अन्य वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। ऐसे में सड़क काफी संकरी हो गई है। अतिक्रमण के चलते आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क व मुख्य बाजार में होने वाले अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें