फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पथराला नदी की पटरी ठीक नहीं होने से खेतों में जमा हो रहा पानी

Tue, 01 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बरौली माजरा में पथराला नदी की पटरी को टूटे सप्ताह हो चुका है। प्रशासन अभी तक बेपरवाह है। ऐसे में इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पटरी के टूटने पर लगातार चल रहे पानी से 500 एकड़ फसल बर्बाद होने के कगार पर है।
पटरी ठीक नहीं कराए जाने से किसानों में रोष देखने को मिल रहा है। उन्हें फसलों को लेकर चिंता सताए जा रही है, यदि और मूसलाधार बारिश हुई तो बची-बुची फसलें भी खराब हो जाएंगी। ऐसे में उन्हें खाने के लिए भविष्य में लाले पड़ जाएंगे। यहां तक पशुओं का चारा भी नहीं मिल पाएगा। बरौली, माजरा, डमोली, रायपुर, तारूवाला, बलौली व उर्जनी इत्यादि गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हर साल यही हालात होते हैं। मानसून आने से पहले पटरी की मरम्मत कराई जाती है और बारिश होने पर पटरी टूट जाती है। इससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है।
नदियों से हर साल होता है नुकसान

दीपक ने बताया कि वैसे तो हर साल बारिश के सीजन में नदियों से किसानों का काफी नुकसान होता है। ये समस्या हर साल बनी रहती है। यदि प्रशासन समय से बाढ़ बचाव कार्य कर लेता तो किसानों को इस तरह से नुकसान नहीं झेलना पड़ता। प्रशासन सिर्फ खोखले दावे करता है की बाढ़ बचाव कार्य कर लोगों को सुविधा दी गई है पर असल में धरातल पर सच्चाई उसके उलट है।
विज्ञापन

सोम व पथराला हर बार मचाती है तबाही

ग्रामीण रवीश का कहना है सोम व पथराला नदियां हर साल तबाही मचाती हैं। जिससे फसलें खराब हो जाती हैं। इस बार बारिश सीजन के पहले ही पानी में बरौली माजरा में पथराला नदी की पटरी टूट गई थी। जिससे फसलें पानी में डूब गई है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा टूटी हुई पटरी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें