फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आग लगने से एक एकड़ में लगे सफेदे के पेड़ जले

Wed, 04 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र के बांसेवाला गांव में पंचायती जमीन में लगे सफेदे के पौधे आग लगने से नष्ट हो गए। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बांसेवाला गांव के सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि गांव की एक एकड़ पंचायती जमीन में सफेदे के पौधे लगे हुए है। बीती छह मई को उन्हें सूचना मिली थी कि जमीन में आग लग गई है। सूचना मिलने पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर गए। उन्होंने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक लगभग एक एकड़ जमीन में लगे सफेदे के पौधे नष्ट हो चुके थे। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की। जांच में पता चला कि आग गांव के ही केतन छिब्बर ने लगाई है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। व्यासपुर थाना पुलिस ने अब आरोपी केतन छिब्बर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें