फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर के विकास और योजनाओं पर मंथन

Wed, 04 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की विभिन्न परियोजनाओं, सुंदरीकरण व बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, मुख्य मार्गाें और चौकों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट वेंडिंग जोन को शिफ्ट करने, जलभराव, कुत्तों की समस्या के समाधान आदि पर मंथन किया गया।
मेयर ने कहा कि शहर के विकास के लिए हमारी ट्रिपल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। हम सभी के प्रयास से हमारा शहर विकसित, सुंदर, साफ व स्वच्छ बनेगा। बैठक में पश्चिमी यमुना नहर किनारे बनने वाले रिवर फ्रंट व उसके डिजाइन, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में बनने वाले सुंदर पार्क, ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम, शहर के तीन मुख्य मार्गाें के सुंदरीकरण, निगम क्षेत्र में लगने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न बड़े प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि बुधवार को छोटे नालों की सफाई का टेंडर भी जारी हो जाएगा। जल्द ही सभी नालों की सफाई कराने का कार्य पूरा किया जाएगा। नगर निगम के नए कार्यालय के लिए जमीन डीसी कैंप ऑफिस के सामने फाइनल की गई है। जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा। जिसके बाद निगम कार्यालय बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नियमित हुए अवैध कॉलोनियों में गलियों, नालियों व अन्य मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें