फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मरम्मत के कारण दो फीडराें पर आज बाधित रहेगी बिजली

Sat, 11 Jan 2025 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के एक बड़े हिस्से में शनिवार (आज) को दोपहर एक से तीन बजे तक दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। दरअसल, पेपरमिल व चांदपुर के 66 केवी सब स्टेशन पर मरम्मत के कार्य होने हैं, इसलिए दोनों सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले फीडरों से दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें पेपरमिल सबस्टेशन के दस व चांदपुर सब स्टेशन के 11 फीडर शामिल हैं, यानी कुल 21 फीडर के एरिया में दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि 66 केवी पेपरमिल सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी पेपर मिल इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी स्टार्च मिल फीडर, 11 केवी ओरिएंटल इंजीनियरिंग फीडर, 11 केवी एसटीपी अर्बन फीडर, 11 केवी रादौर रोड अर्बन फीडर पर बिजली बंद रहेगी।
11 केवी सरणी चौक अर्बन फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल एस्टेट इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी फव्वारा चौक अर्बन फीडर, 11 केवी छोटी लाइन अर्बन फीडर, 11 केवी ब्ल्यू क्राफ्ट इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री फीडर तथा 66 केवी चांदपुर सबस्टेशन से चलने वाले 11 केवी मोदी मिल इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी राधा कृष्ण इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी जिंदल अर्बन फीडर, 11 केवी स्वस्तिक अर्बन फीडर, 11 केवी चांदपुर अर्बन फीडर,11 केवी पॉलि प्लास्टिक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी जमुना ऑटो इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल एरिया इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी त्रिवेणी इंडस्ट्री फीडर, 11 केवी हरबंसपुरा अर्बन फीडर, 11 केवी सिटी मॉल अर्बन फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें