फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे अपराधी पुलिस के लिए बने चुनौती

Sat, 11 Jan 2025 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेशों में बैठे अपराधी यमुनानगर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। जिले में हुई गैंगवार से लेकर कारोबारियों से रंगदारी मांगने तक की वारदात में विदेशी लिंक सामने आए हैं। लेकिन, अब इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यमुनानगर पुलिस ने ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। यमुनानगर को वैसे तो शांत जिलों की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन, कुछ समय से यमुनानगर आपराधिक वारदातों को लेकर चर्चाओं में है। जिले के कुछ गैंगस्टर विदेशों में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। हाल ही में 26 दिसंबर को रादौर में हुई गैंगवार में हुए ट्रिपल मर्डर में भी विदेशी लिंक सामने आया था।
पूरी घटना की जिम्मेदारी विदेश में बैठे अपराधियों ने ली थी। इसके साथ ही पुलिस की अब तक की तफ्तीश में भी यह बात सामने आई है।
उधर, यमुनानगर के कारोबारी भी बदमाशों के टारगेट पर हैं। आए दिन विदेशों से रंगदारी के कॉल आ रहे हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, अब पुलिस ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार के साथ मिलकर विदेशों से नेटवर्क चला रहे अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
इस पर काम भी शुरू हो चुका है। पुलिस अफसरों की माने तो ऐसे अपराधियों की सूची तैयारी की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें