चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद
- फोटो : ramnagar news
जगाधरी। जगाधरी-व्यासुपर हाईवे पर उस समय कई बच्चों की जान बच गई जब नशे में धुत चालक की स्कूल बस एक अन्य बस से टकराने से बच गई। साइड बचाते हुए स्कूल बस सड़क किनारे पहुंच गई और नशे में धुत चालक स्टेयरिंग पर ही गिर गया। इस दौरान बस में सवार बच्चे डर के मारे चीखते-चिल्लाते रहे। इसके बाद बच्चे जान बचाकर बस से उतर कर भागे। इस दौरान चालक बस में बेसुध पड़ा रहा और परिचालक गायब हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर शहर के एक पब्लिक स्कूल की बस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल बस का चालक नशे में धुत पड़ा है और बस हाईवे पर सड़क पर तिरछी खड़ी है। चालक बस के बोनट पर बेसुध गिरा पड़ा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में था और रोडवेज की बस से टकराने वाला था। बस में सवार बच्चे जोर-जोर से चिल्ला व रो रहे थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ और बस सड़क किनारे पहुंच गई। बच्चे बस से उतर कर अपने आप घर चले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने यह घटना देखी और इसकी वीडियो बना ली। वहीं, बस पर लिखे नंबर पर कॉल कर स्कूल प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी। यह वीडियो वायरल होने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चे अकेले न आए इसके लिए बस लगाई है, लेकिन इस घटना से उन्हें अपने बच्चों की चिंता होने लगी है। हालांकि इस दौरान परिचालक बस व आसपास कहीं नहीं मिला और न ही लोगों को स्कूल प्रबंधकों की ओर से इस पर कोई स्पष्ट उत्तर दिया गया है। इससे लोगों में रोष है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि उनके पास इस संबंधी कोई शिकायत नहीं है। किसी आमजन या अभिभावकों की ओर से मौखिक व लिखित कोई शिकायत नहीं दी है। यह बेहद गंभीर व चिंतनीय विषय है और यदि ऐसा हुआ तो वे तुरंत इसकी जांच करवाएंगी। जांच के अनुसार इसमें कार्रवाई की जाएगी।
चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news
चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news
चाहड़ो बस अड्डे पर सड़क के बीच खड़ी मून लाइट हाई स्कूल रूप नगर की स्कूली बस। संवाद- फोटो : ramnagar news