फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व आरआरएस संविधान को बदलने का कर रही प्रयास : नरपाल सिंह

Thu, 27 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांग्रेस के ​जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस पार्टी ने जगाधरी स्थित जिला ग्रामीण कार्यालय में संविधान बचाओ दिवस मनाया। संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को याद किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा व आरआरएस संविधान को बदलने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा सांप्रदायिक ताकतों ने जब संविधान बनाया जा रहा था उस समय भी इसका विरोध किया था। नरपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि जनमानस की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर संविधान बदला गया तो सबसे ज्यादा नुकसान जनता को होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही का सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन

पार्टी की शहरी इकाई के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विशेष योजना के तहत भाजपा के इशारे पर विशेष वर्ग के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि अपने हित के लिए भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस के जिला प्रभारी नीरज कुमार, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, वरिष्ठ नेता सुरेश डांढा, पूर्व जिला प्रधान अनिल गोयल, पूर्व जिला प्रधान राकेश शर्मा काका, सतीश तेजली, प्रो. राय सिंह गुर्जर, राजेश शर्मा, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष मिथलेश चौधरी, निर्मला चौहान, शालू मल्होत्रा, मोनिका डूमरा, संध्या शर्मा, बलदेव श्योराण, गुरनाम सिंह गुर्जर, बरखा राम पांसरा, सरदार टीपी सिंह, सरदार बलबीर सिंह,विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें