फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तब रुकेगा जब यह जन आंदोलन का रूप लेगा: श्रीकांत जाधव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा सामाजिक समस्या है। नशे का खात्मा तभी होगा, जब नशे के खिलाफ जनांदोलन शुरू होगा। ये बातें एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहीं। वे शहर के निजी पैलेस में आयोजित मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रयास के संस्थापक एवं अध्यक्ष एडीजीपी जाधव ने कहा कि आज नशा सुलभता से मिल रहा है और युवा पीढ़ी नशे की लत में पड़ रही है। पुलिस प्रतिदिन अपराधियों को पकड़ रही है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इसका मुख्य कारण है कि लोग अभी तक नशे के खिलाफ जागरूक नहीं है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 9050891508 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वालों की गुप्त सूचना दे सकता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को साथ लेकर स्टेट एक्शन प्लान तैयार किया है, जिसको गांव से लेकर खंड व वार्ड से लेकर शहर तक लागू किया जाएगा। प्रत्येग विभाग, सेवानिवृत्त पुलिस व सेना के लोगों को भी साथ में लिया जाएगा। स्टेट एक्शन प्लान को स्क्रीन के माध्यम से दिखाते हुए जाधव ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि हरियाणा को पूर्ण रूप से नशा मुक्त करें। कार्यक्रम में आए लोगों ने एडीजीपी से कई प्रश्न किए। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशा न करने की शपथ दिलाई। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, रजत गुलिया, निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, केवल सिंह, सिपाही वैभव, प्रयास यमुनानगर से त्रिलोचन सिंह, सतीश सोनी, जतिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें