फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंड़ा, आज भी बारिश के आसार

Sun, 05 Apr 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। हर दिन बदलता मौसम का मिजाज सभी के लिए परेशानी बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। शुक्रवार रात को चली तेज हवा व बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोल दी। वहीं, शनिवार को भी पूरा दिन मौसम परिवर्तनशील रहा। बूंदाबांदी से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। वहीं, मौमस विभाग ने शनिवार रात और रविवार दिन में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मौसम के इस मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मौसम पूरी तरह पलट गया। आसमान बादलों से भर गया और रात करीब साढ़े 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ तेज हवा चलती रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका असर शनिवार को भी देखने को मिला। शनिवार सुबह बादल छाए रहे और धूप हल्की रही। वहीं, सुबह 11 बजे धूप निकली, कुछ देर बाद आसमान फिर काले बादलों से भर गया। दिनभर सूरज और बादलों की आंख-मिचौली चल रही। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं, इससे अधिकतम तापमान में कमी आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.6 दर्ज किया था, जो गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गर्मी नहीं रही, लेकिन शाम को ठंड का अहसास हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि बारिश न होने से गेहूं को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बारिश होती है तो नुकसान होगा। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि मौसम को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। फिलहाल हवा व बूंदाबांदी से फसलों को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन विभाग नजर बनाए हुए है। उधर विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार 24 घंटे में आंधी के साथ जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी और सुबह शाम ठंड बनी रहेगी। दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें