फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से ठंडक, आज बारिश के आसार

Fri, 28 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार सुबह से हल्की बारिश जारी और ठंडी हवाएं भी चलती रही। मौसम में ठंडक घुलने से तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में जिले का अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
वहीं वीरवार को हुई हल्की बारिश से जिले में 90 हजार हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी रहेगी। यदि बारिश अधिक होती है तो छह हजार हेक्टेयर में खड़ी सरसों की फसल के लिए नुकसान हो सकता है। वहीं सुबह से लगातार हो रही बूंदाबांदी से शहर की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पिछले चार दिन से ठंडक के बीच गर्मी का एहसास हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बहुत से लोग गर्म कपड़ाें को छोड़, अभी से टीशर्ट पहनने तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम की अभी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। मौसम परिवर्तनशील होने के चलते वायरल भी चल रहा है। ऐसे में अस्पतालों में जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। उधर, कृषि विभाग के उप निदेशक आदित्य डबास का कहना है फिलहाल यह बारिश गेहूं व सरसों की फसल के लिए कोई नुकसानदायक नहीं है। अधिक बारिश होने पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें