फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाइप लाइन धंसने से वाहन चालक परेशान

Sun, 06 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 से शाहबाद रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पिछले दिनों पाइप लाइन डाली गई थी, वह पाइपलाइन धंस चुकी है। पाइप लाइन धंसने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर व पास के गांव के लोगों को अंबाला, जगाधरी, यमुनानगर जाना होता है वह थाना छप्पर में जाम रहने के कारण इसी रोड से गुजरते हैं। लेकिन पाइप लाइन धंसने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी आ रही है। कलावड़ के नरेश गर्ग, राहुल, जसवंत राणा, कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके गांव से मुस्तफाबाद आने के लिए मात्र यही सड़क है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इसे तुरंत ठीक करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें