फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चालक, परिचालक को युवकों ने पीटा, दो काबू

Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

प्रताप नगर। रैली से कार्यकर्ताओं को लेकर प्रताप नगर बस अड्डे पर पहुंची हरियाणा राज्य परिवहन की बस के चालक व परिचालक को पांच युवकों ने लाठियों और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हमलावरों में से दो को मौके पर काबू कर लिया, जबकि तीन युवक भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बस चालक अनिल कुमार ने थाना प्रताप नगर में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह की रैली थी। रैली से कार्यकर्ताओं को लेकर जैसे ही वह प्रताप नगर बस अड्डे पर पहुंचे तो पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह व परिचालक को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गयाै। थाना प्रभारी प्रताप नगर बलकार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम रैली से कार्यकर्ताओं को लेकर प्रताप नगर बस अड्डे पर पहुंची तो मारपीट हुई। सूचना मिलते ही उनकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो हमलावरों को काबू कर लिया है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें