फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूखे और झुके पेड़ों की होगी पहचान

Sun, 17 May 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बुधवार की रात आंधी से उखड़कर डीसी कैंप आवास में गिरा पेड़। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में सूखे, कमजोर और झुके हुए पेड़ों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए नगर निगम अब विशेष सर्वे अभियान चलाएगा। इसके तहत निगम की टीमें प्रत्येक वार्ड में जाकर ऐसे पेड़ों की पहचान करेंगी, जो लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। सर्वे के बाद जरूरत के अनुसार पेड़ों की कटाई या छंटाई करवाई जाएगी।
तीन दिन पहले आई तेज आंधी के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई पेड़ गिर गए थे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी और कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को ऐसे पेड़ों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि जिन पेड़ों की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं, जो सूख चुके हैं या सड़कों की ओर खतरनाक तरीके से झुके हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए। निगम अधिकारी अब वार्ड स्तर पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद संबंधित स्थानों जरूरत के अनुसार पेड़ों की कटाई व छंटाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान पेड़ों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिन पेड़ों को पूरी तरह खतरनाक माना जाएगा, उन्हें नियमानुसार काटा जाएगा। वहीं जिन पेड़ों की शाखाएं अधिक फैली हुई हैं या कमजोर हैं, उनकी छंटाई करवाई जाएगी। -राजेश कुमार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें