फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गंदगी से भरी नालियां, जताया रोष

Mon, 20 Jan 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर गली नंबर 2 वार्ड नंबर 10 के बंद पड़ी नालियों और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष जताया है। साथ ही जल्द समस्या दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी सोमलता साबरवाल, सोनिया गुजराल, नीलम गर्ग, शरणजीत कौर, सुखदेवी पाल, सीमा, अंजू बाला, प्रीति गुजराल, सुमन सिंगल व सुरेश कुमार का कहना है कि उनकी समस्याओं पर केवल चुनाव के दौरान ध्यान दिया जाता है। सामान्य दिनों में न तो कोई सफाई कर्मचारी आता है और न ही कोई ध्यान। कई बार नाली की सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन वे भी बिना पूरी सफाई किए ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक कुमार, कपिल शर्मा, बंटी गुजराल, अनमोल सभरवाल, नितिन सक्सेना ने कहा कि वार्ड के पूर्व पार्षद को भी इस गंभीर समस्या के बारे में सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्वच्छ हरियाणा एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा का कहना है कि वार्डों में सफाई कर्मचारियों तैनात है। कहीं सफाई, सीवरेज ब्लॉक की समस्या आ रही है तो इसके बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें