फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाले की सफाई नहीं मिली बेहतर, भुगतान रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीएसआई अनिल नैन ने बुधवार को वार्ड 19 व 20 के नालों की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान नौ कर्मचारी व एक जेसीबी ही नालों की सफाई होती मिली। नालों की सफाई का कार्य भी संतोषजनक नहीं मिला। जिस पर संबंधित ठेकेदार को नालों की सफाई सही ढंग से करने के निर्देश दिए गए। भविष्य में कार्य सही न होने पर भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सीएसआई ने बताया कि मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर बुधवार को वह नालों के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने वार्ड 19 व 20 के विभिन्न नालों की सफाई का निरीक्षण किया। विष्णु नगर के नाले के निरीक्षण के दौरान वार्ड 19 के पार्षद हरजीत आनंद ने दो दिन पहले किए गए कार्य को दिखाया। नाले की सफाई का यह कार्य संतोषजनक नहीं मिला। नाले में गाद भरी हुई थी। केवल ऊपर से ही सफाई का कार्य किया हुआ था। सीएसआई ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को यह सफाई कार्य दिखाया गया और उन्हें कड़े निर्देश दिए गए कि नाले की गहराई तक पूरी सफाई की जाए।
-
अभियान चलाकर पूरी कॉलोनी की कराई जाएगी सफाई
मेयर सुमन बहमनी ने कुछ दिन पहले वार्ड की एक-एक कॉलोनी की पूरी तरह सफाई करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान को चलाने के लिए सीएसआई अनिल नैन ने सभी वार्डों के सफाई निरीक्षकों, सहायक सफाई निरीक्षकों व दरोगाओं को दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक एक कॉलोनी चिन्हित कर सफाई करने के निर्देश दिए। इस अभियान में संबंधित वार्ड के पार्षद को भी आमंत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें