एंबुलेंस में जन्मी बच्ची के साथ ईएमटी धीरज। स्वयं
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एक जुलाई को पीएमओ का पदभार संभालने वाली डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला को कुर्सी गंवानी पड़ी। उनकी जगह अब डॉ. संजना दुआ को पीएमओ (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) का कार्यभार सौंपा गया है। मंगलवार रात को जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के डीजी कार्यालय से पीएमओ बदलने के आदेश हुए तो डॉक्टरों से लेकर स्टाफ में हलचल मच गई। इससे डॉक्टरों व स्टाफ का एक खेमा खुशी से उछल पड़ा तो दूसरे में निराशा का माहौल देखा गया।
जिला नागरिक अस्पताल की स्थायी पीएमओ पहले डॉ. नवजोत किरण टिवाना थीं। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गई। इसके बाद पीएमओ की कुर्सी के लिए भागदौड़ तेज हो गई थी। कुर्सी के लिए पहला नाम डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला का और दूसरा नाम अस्पताल की एसएमओ डॉ. संजना दुआ का था। दिव्या मंगला डॉ. नवजोत किरण की ज्वाइनिंग से पहले कार्यवाहक पीएमओ का कार्यभार संभाल चुकी थीं। इसलिए डॉ. नवजोत के सेवानिवृत्त होते ही सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने डॉ. दिव्या मंगला को कार्यवाहक पीएमओ का चार्ज सौंप दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के डीजी ने डॉ. संजना दुआ को पीएमओ का कार्यभार सौंप दिया गया। दरअसल डॉ. संजना दुआ डॉ. दिव्या मंगला से सीनियर हैं। वहीं दिव्या मंगला अस्पताल में न होकर सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत हैं। हालांकि डॉ. संजना दुआ का कार्यकाल मात्र तीन माह का ही होगा, क्योंकि इसके बाद वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी।संवाद
-
वर्जन:
मुख्यालय से आए आदेशों के अनुसार ही पीएमओ का कार्यभार संभाला है। जब तक कार्यभार रहेगा तब तक जिला अस्पताल के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। प्रयास यही रहेगा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। मरीजों को सभी दवाएं व उपचार मिलता रहे इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
- डॉ. संजना दुआ, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर।