फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को जिलेभर में किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती यमुनानगर जिले में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। जयंती पर जगह-जगह हुए कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब को याद किया गया। इसके अलावा आयोजित हुए कार्यक्रमों में बहुत से लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती शहर में मनाई गई। शहर में शिवपुरी बी, पुराना हमीदा, दड़वा व गधौली में आयोजित डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित समारोह में नगर निगम मेयर मदन चौहान ने मुख्य अतिथि व निगम कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। शिवपुरी बी कॉलोनी में आयोजित समारोह के दौरान गुरु रविदास प्रबंधक सभा शिवपुरी व अमरपुरी की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 70 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।
इसी तरह गोशाला कॉलोनी में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. जगदीश मेहरमपुर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर दलितों के सुधारक एक महान नेता थे। गांव नालागढ़ का माजरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर युवा क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आप के नेता आदर्शपाल की पत्नी अंजना चौधरी पहुंची। इस दौरान उन्हें क्लब की तरफ से सम्मानित किया गया तथा आंबेडकर जयंती पर विद्यार्थियों के बीच करवाई गई प्रतियोगिताओं में उनके द्वारा पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

जगाधरी: सरस्वती विद्या मंदिर में बैसाखी व डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महावीर जयंती मनाई गई। इस दौरान आठवीं कक्षा की अनुष्का ने महावीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महावीर की जयंती हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। आठवीं कक्षा की वंशिका ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भारत में दलित समाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। जिला चेयरमैन सुशील जैन ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
वीरवार को गांव अमादलुपर में डॉ. भीमराव आंबेडकर मनाई गई जयंती पर जिला संयोजक अमित मेहरामपुर पहुंचे। इस दौरान गांव सुग के गुरनाम ने उन्हें बाबा साहेब का पटका पहना कर सम्मानित किया।
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिला कार्यालय में भारतरत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। गांव छारी में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पवर परमजीत, सेवाराम, श्यामलाल, रामसिंह, ओमप्रकाश व सुखदेव आदि ने बताया कि बाबा साहेब की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है।
गांव मंडेबर में आम आदमी पार्टी की ओर से मनाई गई जयंती पर पहुंचे पार्टी नेता रणधीर चौधरी ने कहा कि आज हम संवैधानिक आजादी की सांस ले रहे हैं, यह बाबा साहेब की देन है। गांव खेड़ी लक्खासिंह में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष हैप्पी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।
गांव तिगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। गांव टोपरा कला में भी संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान सुरेंद्र टोपरा ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान को बनाकर हर वर्ग को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।
प्रतापनगर: गुलाबढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत, कक्षा 12वीं की छात्रा प्रिया सैनी एवं मास्टर प्रिंस ने बाबा साहेब की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए समाज सुधार पर प्रकाश डाला।
सरस्वती नगर: गांव थाना छप्पर सबलपुर में कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर के निवास स्थान पर भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई।
जठलाना: सामाजिक समरसता मंच जठलाना इकाई द्वारा रविदास बस्ती में स्थित आंबेडकर भवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के खंड संयोजक सुरेंद्र वर्मा ने की। जबकि कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच आदित्य शर्मा व निर्वितमान सरपंच संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसी तरह यमुनानगर के गांव खेड़ा फार्म पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जंयती पर धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु महाराज का सत्संग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें