फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट से घबराएं नहीं, पुलिस को दें सूचना : एसपी

Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कमलदीप गोयल। - फोटो : कासगंज के गांव सुल्तानपुर में आलू के लिए तैयार किया गया खेत । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठग रोजाना किसी न किसी को अपना शिकार बनाने में लगे हैं। इसके चलते डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ठग भोलेभाले लोगों को कभी नारकोटिक्स विभाग, सीबीआई या पुलिस से होने की बात कहकर अपने वश में कर उन्हें चपत लगाने में लगे हैं।
जिले में बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए एसपी कमलदीप गोयल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट से घबराने की आवश्यकता नहीं है, इसकी शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करें। एसपी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों में ठग किसी सरकारी एजेंसी का अफसर या पुलिस अफसर बनकर वीडियो कॉल करते हैं।
विज्ञापन

वीडियो कॉल के बैकग्राउंड को किसी पुलिस स्टेशन की तरह बना लिया जाता है। जिसे देखने वाला हर व्यक्ति डर जाता है और उनकी बातों में आ जाता है। इसमें पीड़ित को फोन कर झूठे मामले में पहले काफी डराया जाता है। कहा जाता है कि ऊपर मामला दर्ज किया जा रहा है, जिससे वह डर जाता है।
विज्ञापन

इसमें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पीड़ित को घर में बंधक बना लिया जाता है। ठगों की ओर से व्यक्ति को 24 घंटे उनके संपर्क में रहने के लिए सर्विलांस पर फोन या वेबसाइट के जरिये नजर रखने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें