फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा करने की ली शपथ

Tue, 02 Jul 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सोमवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल व सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों की सेवा करने की शपथ ली।
जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण करवाई गई। चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने की शपथ ली। डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि भारत में पहली बार डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया गया था। एक जुलाई को भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन व पुण्यतिथि होती है। यह देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है। यह दिवस चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका व जिम्मेदारियों को पहचानने और उसकी सराहना करने के लिए मनाया जाता है। चिकित्सक अपने कार्य को कल पर नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मंगला ने सभी चिकित्सकों से अपील की कि वह मरीजों के साथ संवेदनात्मक होकर पूर्ण निष्ठा व तनम्यता से उनका उपचार करें, ताकि मरीज व चिकित्सक के मध्य विश्वास बना रहे। इस अवसर पर डॉ. विपुल गोयल, डॉ. शशी, डॉ. नवीन, डॉ. चारू कालड़ा, डॉ. शमांकु, डॉ. कविता जैन, डॉ. गीता बैनीवाल व डॉ. अजय उपस्थित रहे। वहीं सिविल अस्पताल जगाधरी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज मंगला ने डॉ. संजीव, डॉ. गंतांजली, डॉ. सुमिता के साथ-साथ सभी चिकित्सा अधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें